संस्था के उद्देश्य एवं कार्य

Our Mission, Vision & Working Methodology

1

अन्याय, शोषण व भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान व निवारण हेतु जनहित में संघर्ष एवं रूढीवादी व्यवस्था को समाप्त कर मानवता वादी समाज की स्थापना करना।

2

सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक गैर बराबरी को समाप्त करने की दिशा में पहल करने हेतु जन सभा का आयोजन व समाचार पत्र/पत्रिकाओं को छपवाकर वितरण करना।

3

अपराध व अपराधियों से समाज को मुक्त कराने हेतु नागरिकों को कानूनी अधिकार व उचित न्याय दिलाने का हर सम्भव प्रयास करना व पीड़ितों की F.I.R. (प्राथमिकी) दर्ज करवाने में सहायता करना।

4

राष्ट्रहित व जनहित में भ्रष्ट लोगों का पर्दाफाश करने के लिए समय-समय पर R.T.I. (सूचना का अधिकार) का उपयोग, भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Evidence Act) धारा 74 व 76 के तहत जानकारी प्राप्त कर दोषी व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही व सजा दिलाने का प्रावधान करना।

5

देश के किसी भी नागरिक को अनायास फर्जी मुकदमे में फंसाकर उसके साथ अन्याय/शोषण व उत्पीड़न करने वाले व्यक्तियों का जाँच कराकर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही व सजा दिलाने का प्रावधान किया जायेगा।

6

राष्ट्र विकास एवं समाज सेवा कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग करना जैसे- खेल कूद प्रतियोगिता, ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता, मेधावी छात्र पुरस्कार, महिला शिक्षा समानता, युवाओं में राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भावना, सामाजिक एवं आर्थिक विषमता, कौशल विकास कार्यक्रमों का संचालन व शारीरिक, मानसिक शिक्षा प्रदान कर सुयोग्य नागरिक बनाना।

7

देश व प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को गुमराह कर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करना एवं उसके निजि चल व अचल सम्पत्ति पर कब्जा दखल करने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही व सजा दिलाने का प्रावधान।

8

केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही समस्त योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सम्बन्धित विभागों से समय-समय पर दिलाने का हर सम्भव प्रयास करना।

9

समाज में व्याप्त छुआछूत, ऊँच-नीच, भेद-भाव, बाल-विवाह, बाल श्रम, बन्धुआ मजदूरी, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूणहत्या, वेश्यावृत्ति, पाखण्ड, अन्धविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाना व निवारण करना।

10

सामाजिक व आर्थिक विकास को गति देने के पुस्तकालय, वाचनालय, व्यायाम शाला, नृत्य नाट्य, गीत, संगीत, विद्यालय, महाविद्यालय, आवासीय विद्यालय, अनाथालय, सेवा आश्रम, स्वास्थ्य केन्द्र, गौ सेवा केन्द्र, सामाजिक शिक्षा संस्थान, शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना करना व इनका संचालन करना।

11

समाज के अति निर्धन, गरीब, असहाय, शोषित, वंचित, परिवार के लड़के/लड़कियों की शादी कराना व दाह संस्कारों में भी संस्थान द्वारा आर्थिक रूप से मदद करने का भी प्रावधान की जायेगी।

12

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, सामान्य जाति, अल्पसंख्यक निर्धन व असहाय परिवार के शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना व रोजगार के अवसर प्रदान कर उनके जीवन को स्वावलम्बन बनाने का हर सम्भव प्रयास करना।

13

खाद्य पदार्थों के मिलावट खोरों पर अंकुश लगाना व पर्यावरण से सम्बन्धित प्रदूषण होने वाले नुकसान पर प्रदर्शनी/शिविरों का आयोजन करना व दैवीय आपदाओं के समय नागरिकों का हर सम्भव मदद करना।

14

महिला, युवा, मजदूर, किसानों का उत्पीड़न व शोषण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही व सजा दिलाने का प्रावधान करना।

15

संस्थान/न्यास के द्वारा समय-समय सेमीनार, विचारगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मेलन, सत्संग, सहभोग, अधिवेशन, ज्ञान विज्ञान चर्चा, संविधान चर्चा, धार्मिक व ज्योतिष कार्यक्रम, संतों, गुरूओं, महापुरूषों की जयन्ती मनाना व राष्ट्रीय दिवस समारोहों का आयोजन करना।

16

सामाजिक समरसता को कायम रखने हेतु समाज के पीड़ित नागरिकों को कानूनी अधिकार व उचित न्याय दिलाने के लिए संस्थान/न्यास नि:स्वार्थ भाव से कार्य करेगी व विधिक कार्यवाही के लिए संस्थान द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता (Free Advocate) किये जायेंगे, जिसका खर्च संस्थान स्वयं वहन करेगी।

17

संस्थान/न्यास वह सभी कार्य करेगी जो जनहित में निहित हो व भारतीय संविधान एवं संस्थान के संविधान के अनुरूप हो जिससे स्वयं का संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों का व भारत देश के माननीय राष्ट्रपति, यशस्वी प्रधान मंत्री जी व समस्त प्रदेशों के मुख्यमंत्री जी एवं सम्पूर्ण भारत दें को राष्ट्रगौरव प्राप्त हो।